बिहार सरकार ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब बिहार में प्राइवेट वाहनों से टोल टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की है.

प्राइवेट वाहनों से टोल वसूली बंद
बिहार सरकार ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि टोल टौक्स को लेकर कोई भ्रम नहीं है. बिहार सरकार के मुताबिक प्राइवेट वाहनों पर कोई टोल टैक्स नहीं लगाया जाएगा. बिहार सरकार के मुताबिक अब सिर्फ कमर्शियल वाहनों से ही टोल टैक्स को वसूला जाएगा. अब बिहार में बस, ट्रक और टैक्सी जैसे वाहनों से ही टैक्स की वसूली की जाएगी.
मुख्यमंत्री चौधरी ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया के फारबिसगंज में आयोजित एक सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग टोल टैक्स को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन इसको लेकर सरकार का रुख साफ है. सीएम चौधरी ने कहा कि व्यावसायिक वाहनों पर टोल टैक्स लगाना चाहिए, लेकिन प्राइवेट वाहनों पर किसी तरह का टोल टैक्स नहीं लगेगा.
अब स्टेट हाईवे पर लिया देना होगा टैक्स
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर परिवार घूमने जा रहा है, तो सरकार उसे राहत देगी. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत वाहनों को पूरी तरह से टैक्स से मुफ्त रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि टोल टैक्स की व्यवस्था भारत सरकार के नियमों के मुताबिक ही होगी, लेकिन राज्य सरकार आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर यह फैसला ले रही है. अभी तक बिहार में सिर्फ नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स लिया जाता था, लेकिन बिहार सरकार के मुताबिक अब स्टेट हाईवे पर भी टोल टैक्स वसूला जाएगा, जिसको लेकर कैबिनेट ने मंजूरी भी दे दी है. इसे सिर्फ कमर्शियल वाहनों से लिया जाएगा.
अब बिहार सरकार ने आम लोगों की सुविधा को देखते हुए टोल टैक्स को मुफ्त कर दिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि निजी वाहनों से किसी भी तरह का टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली होगा, लेकिन निजी वाहनों से टैक्स नहीं लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- चंपत राय से मिलने पहुंचे गोविंद देव गिरी! इस्तीफे के बाद पहली मुलाकात; बोले- गलत लोगों पर भरोसा किया
