लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर बड़ा हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से घायल हुए हैं.
Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में दिल्ली से बिहार जा रही बस पलट गई, जिसके चलते 6 यात्रियों की जान चली गई. हादसे की सूचना मिलने पर यूपीडा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों का रेस्क्यू किया गया फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर राहत और बचाव काम जारी है. हादसे के दौरान बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे.
कहां हुआ सड़क हादसा
ये हादसा औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 262 पर हुआ. यात्रियों से भरी बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. इस दौरान वह अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे. कई यात्री एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गए. गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है तो कुछ को जिला अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा चालक को नींद आने से हुआ. जिले के औरास थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 262 की घटना है.
