CBSE ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं में नकल करते हुए पकड़े जाने वाले बच्चों से संबंधित है. बोर्ड ने यह फैसला अनुशासन को बनाए रखने साथ ही बच्चों में सुधार लाने के लिए किया है.
क्या था पुराना नियम
दरअसल, पहले बोर्ड परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए बच्चे का उस विषय का परिणाम रद्द कर दिया जाता था, जिस विषय में नकल करते हुए वह पकड़ा गया है. फिर भी लेकिन बच्चे अन्य विषय के अंकों से उस विषय को बदल कर पास हो जाते थे.
पुराने रिकार्ड को देखे तो पिछले साल 30 से 40 प्रतिशत बच्चे ऐसे थे, जो कि नकल करते हुए पकड़े गए थे, लेकिन फिर भी अन्य विषय के अंकों के कारण वह पास हो गए थे.
इसी कारण से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला बदल दिया है. बच्चों के द्वारा इस नियम का गलत फायदा उठाने के कारण अब इसको चेंज कर दिया है.
क्या है नया नियम
नियमों का गलत फायदा उठाने के कारण बोर्ड ने नए नियम बनाए है. बता दें कि नए नियमों के अनुसार यदि कोई भी छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा जाएगा. तो उसको उस विषय में फेल कर दिया जाएगा. साथ ही अन्य विषयों से बदलकर पास होने की सुविधा को भी खत्म कर दिया गया है. उन छात्रों को अब कम्पार्टमेंट वाली श्रेणी में रखा जाएगा. साथ ही उसका एग्जाम भी उन्हें दोबारा देना होगा.
बता दें कि यह नियम 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर भी लागू रहेगा.
ये भी पढ़ें: यूट्यूब पर देखी वीडियो और छाप दिए नोट! राजकोट में नकली नोट की फैक्ट्री पर छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
