प्रकृति में कई अनोखी चीजें छिपी हुई है. हालांकि, ये चीजें जितनी अनोखी होती है. उतनी ही इनकी कीमत भी ज्यादा होती है. आज हम आपको जिस अनोखी चीज के बारे में बताने वाले है, उसके बारे में आपने बहुत कम ही सुना होगा.
दरअसल, हम जिस चीज के बारे में बात करें रहे हैं वह गाय के शरीर में बनती है. इसे Bezoar Stone या Cow Bezoar के नाम से जाना जाता है. हालांकि, यह एक ही बार में नहीं बनती है, बल्कि कई सालों में धीरे-धीरे यह गाय के शरीर में बनती है. कई देशों में इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है. इनकी कीमत का ज्यादा होने का मुख्य कारण यह है कि काफी चीजों में प्रयोग की जाती है.
किन चीजों में होता है इनका इस्तेमाल
बता दें कि गाय के शरीर में होने वाली इस पथरी का इस्तेमाल पारपंरिक चिकित्सा पद्धतियों में होता है. साथ ही इसका इस्तेमाल सजावट के कामों के लिए भी होता है. वहीं, कई लोगों को इसका कलेक्शन करने में भी काफी अच्छा लगता है. इसी कारण से बाजारों में आपको इनके रेट इतने हाई देखने को मिलते हैं.
कैसे बनती है गाय के पेट में यह
कई बार खाना खाते समय गाय के पेट में छोटे-छोटे बाहरी पदार्थ भी चले जाते हैं. धीरे-धीरे ये सभी चीजें पेट में जमा होने लगती रहती है. ज्यादा देर तक पेट में होने के कारण इन पर खनिज पदार्थ की परतें चढ़ जाती हैं. जैसे-जैसे समय बितता है, परतें मिलकर एक गोल पत्थर का निर्माण कर लेती हैं. परत पर परत होने के कारण यह काफी सख्त भी होते है. इनमें कैल्शियम फॉस्फेट और कैल्शियम कार्बोनेट जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं.
अलग-अलग बातों पर निर्भर करती है इनकी कीमत
चमक ज्यादा कीमत ज्यादा
सुनहरा और भूरा रंग ज्यादा कीमती
बड़ी पथरी होने पर ज्यादा कीमत
स्पष्ट गोल परत दिखाई देने पर भी ज्यादा कीमत
जानकारी के अनुसार क्वालिटी के हिसाब से इनके रेट तय किए गए है. उच्चतम गुणवत्ता होने पर 500डॉलर तक कीमत होती है.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा नॉर्थ कोरिया? सुनान से दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान और साउथ कोरिया में अलर्ट
