नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को सुनान इलाके से समुद्र की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा है. जिसके बाद साउथ कोरिया और जापान अलर्ट हो गया है. नॉर्थ कोरिया ने इससे पहले भी कम दूरी की मिसाइलों को दागा था.
नॉर्थ कोरिया ने दागी मिसाइल
मिडिल ईस्ट में 15 दिनों से जंग लगातार जारी है. अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान के ऊपर हमले कर रहे हैं, जिसके जवाब में ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. इसी बीच अब नॉर्थ कोरिया भी किसी युद्ध की तैयारी करता हुआ नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से मिसाइलें दागी हैं. बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया ने ये मिसाइलें समुद्र की तरफ दागी हैं.
समुद्र की ओर दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें
आपको बता दें कि साउथ कोरियाई सेना और जापान की सरकार ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलों के दागे जाने की पुष्टि की है. इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने 27 जनवरी के दिन पीर्वी सागर की तरफ छोटी दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा था. अब एक बार फिर नॉर्थ कोरिया ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को समुद्र की ओर दागा है. उत्तर कोरिया की इस हरकत के बाद दुनिया में इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं.
इस साल की तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल
साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें नॉर्थ कोरिया के सुनान इलाके से दागी गई मिसाइलों की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया की तरफ से दागी जाने वाली साल की तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल थी. नॉर्थ कोरिया की इस हरकत के बाद जेसीएस का कहना है कि हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है और अमेरिका और जापान के साथ में नॉर्थ कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ी हुई जानकारियां शेयर कर रही है.
साउथ कोरिया और अमेरिका कर रहे सैन्य अभ्यास
जेसीएस का कहना है कि हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है. जेसीएस ने कहा है कि इसके साथ ही नॉर्थ कोरिया की दूसरी मिसाइलों के ऊपर कड़ी नजर रखी जा रही है. इस घटना के ऊपर जापान सरकार भी लगातार नजर बनाए हुए है. जापान के कोस्ट गार्ड ने बताया है कि उत्तर कोरिया की तरफ से दागी गई संदिग्ध मिसाइलें पहले ही समुद्र में गिर गई हैं. नॉर्थ कोरिया ने ये मिसाइलें इस समय दागी हैं, जब साउथ कोरिया और अमेरिका अपना वार्षिक वसंत सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार में बदमाशों के हौंसले बुलंद! युवक के मारीं एक दर्जन से ज्यादा गोलियां, मौके पर हुई मौत
