बिहार के सहरसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक के एक दर्जन से ज्यादा गोलियां लगीं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले में लगातार छापेमारी कर रही है.
गोली मारकर युवक की हत्या
बिहार से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बिहार के सहरसा में फिर एक बार बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दे डाली है. सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने देर रात एक युवक की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड की बताई जा रही है. घटना में मरने वाले युवक की पहचान छोटू मिश्रा के रूप में की गई है.
बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक छोटू को निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस वारदात में युवक के एक दर्जन से ज्यादा गोलियां लगी है. वारदात इतनी भयानक थी, कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली.
अपराधी प्रवृत्ति का था मृतक
पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. टीम लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृत युवक छोटू मिश्रा अपराधी था, जिसके चलते दुश्मनी के चलते इस वारदात का अंदाजा लगाया जा रहा है.
युवक के लगीं एक दर्जन से ज्यादा गोलियां
पुलिस इस पूरे मामले में लगातार जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए पूछताछ कर रही है. पुलिस की टीम ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. सहरसा के एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में युवक के एक दर्जन के ज्यादा गोलियां लगी हैं, जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस मामले में लगातार छापेमारी कर रही है.
