भारत के लोगों को गैस की किल्लत से राहत मिलने वाली है, आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट को पार करके 40,000 मीट्रिक टन LPG गैस लेकर भारतीय जहाज शिवालिक देश में आ रहा है. सरकार का दावा है कि जल्दी ही दूसरे जहाज भी इसी तरह भारत पहुंचेगे.
भारत आ रहा गैस से लदा जहाज
भारत के ऊपर भी अब मिडिल ईस्ट में हो रही जंग का असर साफ दिखाई देने लगा है. देश के लोगों को LPG गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब इन समस्याओं से लोगों को राहत मिलने वाली है. ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से 40,000 मीट्रिक टन LPG गैस को लेकर भारतीय जहाज शिवालिक पार कर रहा है. इस जहाज के आसपास मौजूद भारतीय नौसेना के युद्धपोत स्टैंडबाय पर हैं.
ईरान से मिली परमिशन
एक रिपोर्ट के मुताबिक शिवालिक के बाद में LPG से लदा हुआ एक दूसरा जहाज भी होर्मुज को पार करेगा. जानकारी के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट को पार करने के बाद में यह जहाज कुछ ही दिनों में भारत पहुंच जाएगा. आपको बता दें कि ईरान की तरफ से परमिशन मिल गई है, जिसके बाद अब भारत में जहाज आना शुरू हो जाएंगे. इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने बात की थी, माना जा रहा है कि इसी बातचीत के बाद भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की परमिशन दी गई है.
जल्दी ही आएंगे बाकी के जहाज
सरकार यह दावा कर रही है कि शिवालिक की तरह ही दूसरे जहाज भी जल्द ही भारत आ जाएंगे. आपको बता दें कि देश में पिछले हफ्ते से गैस की किल्लत शुरू हो गई है. गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों को देखा जा रहा है. देश के कई बड़े शहरों से गैस की किल्लत की खबरें भी सामने आई हैं. हालांकि भारत सरकार ने शुरुआत से ही इन सभी चीजों से इनकार किया है. सरकार का कहना है कि गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं आई है.
गैस लेकर पहुंचने वाले है जहाज
अब भारत के लोगों को गैस की किल्लत से आराम मिल जाएगा. आपको बता दें कि ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत का एक जहाज देश में गैस लेकर पहुंचने वाला है. जैसे ही यह जहाज भारत पहुंचेगा, तो इसके बाद एक के बाद एक कई जहाज ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर भारत में LPG गैस लेकर आएंगे. सरकार ने दावा किया है कि जल्दी ही शिवालिक की तरह बाकी के जहाज भी भारत में गैस लेकर पहुंचेंगे.
