Chandra Grahan 2026 Time: आज यानी तीन मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और सूतक काल के नियम भी मान्य होंगे. सूतक काल शुरू हो चुका है जो चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद ही खत्म होगा. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो पूरे एशिया समेत ऑस्ट्रेलिया में भी नजर आएगा. आइए जानते हैं, कि यूपी में चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा और सूतक काल का समय क्या रहेगा.
चंद्र ग्रहण यूपी के रहने वालों के लिए धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है. यहाँ यूपी के प्रमुख शहरों के लिए सूतक काल और ग्रहण की सटीक समय सारणी दी गई है. आप अपने शहर में चंद्र ग्रहण का समय देख सकते हैं. चूंकि यह ग्रहण चंद्रोदय के समय दिखेगा, इसलिए हर शहर में इसके दिखने का समय थोड़ा अलग होगा. ग्रहण का समापन पूरे भारत में शाम 06:47 बजे होगा.
उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा?
लखनऊ में चंद्र ग्रहण का समय: 06:12 PM से 06:46 PM
वाराणसी में चंद्र ग्रहण का समय: 06:04 PM से 06:46 PM
गोरखपुर में चंद्र ग्रहण का समय: 06:01 PM से 06:46 PM
नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय: 06:26 PM से 06:46 पीएम
गाजियाबाद में चंद्र ग्रहण का समय: 06:25 PM से 06:46 पीएम
कानपुर में चंद्र ग्रहण का समय: 06:14 PM से 06:46 PM
प्रयागराज में चंद्र ग्रहण का समय: 06:08 PM से 06:46 PM
हापुड़ में चंद्र ग्रहण का समय: 06:24 PM से 06:46 पीएम
मेरठ में चंद्र ग्रहण का समय: 06:24 PM से 06:46 पीएम
आगरा में चंद्र ग्रहण का समय: 06:23 PM से 06:46 पीएम
मथुरा में चंद्र ग्रहण का समय: 06:25 PM से 06:46 पीएम
अलीगढ़ में चंद्र ग्रहण का समय: 06:23 PM से 06:46 पीएम
रंगों वाली होली कल खेली जाएगी
ग्रहण के कारण 3 मार्च को रंगों वाली होली नहीं खेली जाएगी.ज्यादातर विद्वानों के अनुसार, रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल या तांबे के रंग का दिखाई दे सकता है, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है.
