Lucknow News:शनिवार का दिन उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बेहद खास है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 फरवरी को प्रदेश के अन्नदाताओं को एक बड़ा तोहफा दिया हैं. मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत करोड़ों रुपये की सहायता राशि वितरित करें चुके. सहायता राशि बांटने के अलावा, मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से ही वर्चुअल माध्यम से कई विकास कार्यों का शिलान्यास करा है.
इन जिलों को नई सौगातें और शिलान्यास
पैसे बांटने के साथ-साथ मुख्यमंत्री राज्य के कृषि ढांचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे. बागपत, शामली, कासगंज और भदोही में उप कृषि निदेशक कार्यालय और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी लखनऊ में ‘स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई’ का शुभारंभ करेंगे. मऊरानीपुर (झांसी) में कृषि छात्रों के लिए 50 बेड वाले छात्रावास भवन का शिलान्यास करेंगे.
2.51 लाख किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा
कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी के मुताबिक, प्रदेश के लगभग 2.51 लाख किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के रूप में कुल 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की जाएगी. यह राशि सीधे किसानों को राहत पहुंचाएगी.
दुर्घटना प्रभावित किसान परिवारों को मदद
फसल बीमा के अलावा, सीएम ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को भी सहायता राशि प्रदान करेंगे. इसके तहत प्रदेश के 3,500 लाभार्थी परिवारों को कुल 175 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही, ‘आपदा मित्रों’ को जीवन बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाएगा.
