Yogi Ki Paati: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘योगी की पाती’ नाम से चिट्ठी लिखी है. ‘योगी की पाती’ के माध्यम से उन्होंने सीधे प्रदेश की जनता से संवाद किया है और इसे शक्ति की उपासना के महापर्व ‘नवरात्रि’ से जोड़ा है.
यूपी सरकार के 9 साल पूरे
आद्यशक्ति माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की प्रेरणा से नवनिर्माण के 9 वर्षों मन यूपी ने उन्नति की उड़ान भरी है. सीएम ने लिखा कि सुखद संयोग से नवरात्र के पावन पर्व के साथ यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे हुए हैं. माँ के तप, त्याग व शक्ति से प्रेरणा लेकर प्रदेश में सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है.
मातृशक्ति ने उठाया शक्तिशाली परिवर्तन का बीड़ा
महिलाओं के लिए सीएम योगी ने लिखा कि यूपी के गांवों में मातृशक्ति ने शक्तिशाली परिवर्तन का बीड़ा उठाया है. सरकार की योजनाओं का सुफल है कि महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है.
यूपी में घर वापसी
खेती में नवाचार से वित्तीय समावेशन व स्वास्थ्य पहल तक, ये सिद्ध कर रहे हैं कि प्रगति तब सबसे अधिक चमकती है जब समुदायों को स्वयं नेतृत्व का अधिकार मिले. 2017 से पहले हमारे कारीगर उद्यमी बनने के स्थान पर श्रमिक बन कर पलायन कर रहे थे. आज यूपी का नागरिक चाहे देश में हो या परदेस में, वह उत्तर प्रदेश लौट रहा है. पहले नौकरियों के अवसर बहुत कम थे और जितने थे उनमें भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था.
युवाओं को मिल रही नौकरियां
आज युवा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां पा रहे हैं. सीएम ने लिखा कि हमारी सरकार ने वंचितों को वरीयता दी है. केवल धनाढ्य लोगों के बच्चे ही अच्छी शिक्षा के अधिकारी नहीं, प्रदेश के प्रत्येक मंडल में अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से श्रमिक का बच्चा भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहा.
आज बेटियां सुरक्षित हैं- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने लिखा की आज अन्नदाता कर्जदार नहीं, अपितु उत्पादक है. वनटांगिया, थारु, मुसहर जनजातीय समुदायों को पिछली सरकारें करती रही अनदेखा, उन तक हर योजना का लाभ पहुंच रहा है. सकारात्मक भाव के साथ किया कोई संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता है.जगत जननी मां भगवती के आशीर्वाद व सरकार के सतत प्रयासों आज यूपी भयमुक्त परिवेश में उत्सवों को उल्लास के साथ मनाता है. सीएम ने अपनी पाती में लिखा की आज बेटियां सुरक्षित हैं. साहस और अमर बलिदान की प्रतीक वीरांगनाओं उदा देवी, झलकारी बाई और अवंतीबाई लोधी के नाम पर महिला पीएसी बटालियन स्थापित की गई.
नवनिर्माण के कीर्तिमान रचे
25 करोड़ नागरिकों की इस पुण्यभूमि ने 2017 से पूर्व के अंधेरे कालखंड से उबर कर 1 वर्षों में नवनिर्माण के कीर्तिमान रचे. इस यात्रा को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को अपने दायित्वों का निर्वहन ‘राष्ट्रधर्म सर्वप्रथम’ के मंत्र से प्रेरित होकर करना होगा. आद्यशक्ति से प्रार्थना है कि वे इसके लिए हम सभी को शक्ति दें एवं नवचेतना का संचार करें.
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा विवाद! जहाजों से मोटी रकम वसूल रहा ईरान; अमेरिकी ने दे डाली धमकी
