उत्तराखंड के देहरादून में एक महिला अपने पति की आंखों में मिर्च झोंककर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. लगभग 15 दिनों बाद वह घर वापस लौटी और पति के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया.
पति की आंखों में मिर्च झोंककर महिला फरार
उत्तराखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तराखंड के देहरादून में एक महिला पति की आंखों में मिर्च झोंककर अपने प्रेमी संग भाग गई. जिसके बाद बह लगभग 15 दिन हरिद्वार और दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ रही. घर वापस लौटने के बाद उसने अपने पति को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया. जहर पीने के बाद व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई.
15 दिनों बाद वापस लौटी घर
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना देहरादून के सेवला कलां इलाके की है. बताया जा रहा है कि पति की आंखों में मिर्च झोंककर महिला अपने प्रेमी संग घूमने भाग गई और लगभग 15 दिनों बाद घर वापस लौटी. जिसके बाद महिला ने अपने पति के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया और व्यक्ति को पिला दिया. जहरीला पानी पीने से व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई. पुलिस ने व्यक्ति के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी और साली के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है.
6 साल पहले हुई थी शादी
मामले में जानकारी देते हुए पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक महिला के ससुर द्वारा शिकायत की गई है, जिसमें कहा गया है कि उनके बेटे की शादी लगभग 6 साल पहले हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद होने लगा. इसी के चलते दोनों के बीच कई बार झगड़े की स्थिति बन गई थी. व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि लगभग 15 दिनों पहले महिला अपने पति की आंखों में मिर्च झोंककर घर से भाग गई थी.
पति के पानी में मिलाया जहरीला पदार्थ
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि महिला की तलाश की लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई. जिसके बाद पता लगा कि वह अपने प्रेमी संग हरिद्वार और दिल्ली में रह रही थी. परिजनों ने बताया कि महिला लगभग 2 हफ्तों बाद घर लौटी और उसने अपने पति को जान से मारने की कोशिश की. आरोपी महिला ने पति के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने के बाद व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो गई.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है…’ बहाने से खुलवाया हवालात का गेट, पुलिस कस्टडी से भाग गए शातिर अपराधी
