दिल्ली-NCR में बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है.

दिल्ली-NCR में भारी बारिश
दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक हो गई है. कई इलाकों में बीते 2 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है. गुरुवार को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा है.
3 घंटों में तेज बारिश
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक बारिश जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले 3 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के कारण ट्रैफिक भी जाम हुआ है, जिससे लोगों को ऑफिस जाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ा है.
सड़कों पर भर गया पानी
दिल्ली-एनसीआर कई जगहों पर भारी बारिश के कारण लोगों को राहत मिली है, तो वहीं कुछ जगहों पर इस बारिश के चलते जनजीवन भी अस्तर व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है. गुरुवार को सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत अगले 24 घंटों में भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरस से सक्रिय है, जिससे भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे ट्रस्ट से हटाया नहीं गया…’, गोपाल राव का बड़ा दावा; बोले- बैठकों से दूर रहने को कहा गया
