राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा हैं, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने अपने ही पूरे परिवार की हत्या कर दी है. घर की हालत से वह इतना परेशान हो गया था कि उसने अपने परिवार को जहर वाला लड्डू खिला दिया और जब उनकी मौत उससे भी नहीं हुई थी. तब आरोपी ने तीनों का गला दबा कर उनकी जान ले ली. मामला दिल्ली के लक्ष्मी नगर का है. हालांकि, परिवार मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला निवासी था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
आरोपी ने खुद ही किया जुर्म कबूल
पुलिस को घटना की जानकारी खुद आरोपी ने दी. दरअसल, घटना अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही अपने जुर्म को कबूल करने पुलिस के पास आ गया. आरोपी की पहचान यशवीर के रूप में की गई है. आरोपी ने अपनी मां, बहन और छोटे भाई की हत्या की है. मां का नाम कविता था, जिसकी आयु 46 वर्ष थी. बहन का नाम मेघना था और उसकी आयु 24 थी. इसके अलावा उसका एक छोटा भाई था, जिसका नाम मुकुल और आयु 14 थी. परिवार के साथ यशवीर सिंह की पत्नी भी रहा करती थी, हालांकि अभी वह कहां है इसका पता नहीं चल पाया है. आरोपी का पिता किसान था, जो सोनिपत में हैं. पुलिस ने यशवीर सिंह से पूछताछ के दौरान पाया कि वह 6 महीने से बेरोजगार था. आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने अपनी मां, बहन और छोटे भाई की हत्या की है.
पुलिस जांच में जुटी
घर पर पहुंचने के बाद पुलिस ने तीनों के शवों को बरामद कर लिया है. उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके अलावा घटनास्थन पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस सभी तथ्यों की अच्छे से जांच पड़ताल कर रही है. आरोपी पहले ट्रक चलाया करता था. हालांकि, जानकारी अनुसार वह करीब 6 महीने से बेरोजगार था. काम न चल पाने के कारण उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद उसने यह फैसला लिया और अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मुकद्दमा को दर्ज कर लिया आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है.
