दिल्ली के आरके पुरम इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसके बाद पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मुठभेड़ में 1 बदमाश के पैर में गोली लगी है.
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बदमाशों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई है. दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए बदमाशों में 1 बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर बताया कि आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली थी. पुलिस को गुप्त सूचना थी कि 2 बदमाश इस इलाके में आने वाले हैं.
पुलिस के ऊपर कर दी फायरिंग
पुलिस को सूचना मिलने के बाद में पूरे इलाके में पुलिस ने जाल बिछाया और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुट गए. जिसके बाद बदमाश जैसे ही इलाके में पुलिस के पास पहुंचे, तो पुलिस ने तुरंत ही उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा. बताया जा रहा है कि पुलिस के सरेंडर करने की बात सुनकर बदमाशों के पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी.
पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
पुलिस के ऊपर फायरिंग होने के बाद में इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद में पुलिस के जवानों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की कार्रवाई की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. पैर में गोली लगने के बाद में उस बदमाश को मौके पर ही काबू में कर लिया गया. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.
बदमाश ने नाम बदलकर रखा ‘दरिंदा’
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद में पुलिस ने एक बदमाश को गोली लगने के तुरंत बाद काबू कर लिया. जिसके बाद उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपना नाम बदलकर दरिंदा रखा है. पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि दरिंदा के ऊपर रॉबरी के साथ कई आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें- जिम कार्बेट पार्क में ‘डिजिटल ब्रेक’, न फोटो न रील….अब सिर्फ होगा रियल रोमांच
