मौसम में इस वर्ष काफी ज्यादा बदलाव देखने के मिला है. बता दें कि एक तरफ जहां कुछ दिन पहले बारिश का मौसम था. वहीं, अब गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. दरअसल, स्कूली बच्चों को दोपहर के समय भरी धूप में आना पड़ता है.
धूप में आते हैं बच्चें
कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि उनके बच्चों को धूप में आने के कारण कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. यूपी में बच्चों के स्कूलों से आने के समय को बदल दिया गया हैं. हालांकि, यूपी की तरह दिल्ली में अभी तक इससे संबंधित किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है.
दिल्ली में लिया गया अहम फैसला
बच्चों की समस्या को देखते हुए दिल्ली में एक फैसला लिया गया है ताकि उन्हें किसी भी तरीके की परेशानी का सामना करना पड़े. दरअसल, दिल्ली में बच्चों की हेल्थ का ध्यान रखते हुए एक कड़ा फैसला लिया गया है.
बता दें कि बच्चों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, उसके लिए वॉटर बेल रखी गई. ताकि बच्चे हर 45 से 60 मिनट के बीच में पानी पी ले. कई बार बच्चे और टीचर काम में व्यस्त हो जाते है और पानी पीना भूल जाते हैं. इसी कारण से सरकार ने यह फैसला लिया गया है.
स्वस्थ रखने के लिए लिया गया फैसला
बच्चों के शरीर में पानी की कमी न होने पर वह आसानी से बिना बीमार पड़े स्कूल में पढ़ाई कर सकते हैं. इसके अलावा लू जैसी बिमारी की चपेट में भी न आ पाए. अंदर से मजबूत रखने के लिए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया है. हर स्कूलों में यह टाइमर लगाया है. साथ ही इसका सख्ती से पालन करने के लिए बोला गया है.
ये भी पढ़ें: वोटिंग से पहले नंदीग्राम में सियासी हलचल! पैसै बांटने के आरोप में TMC नेता गिरफ्तार; वोटरों को किया प्रभावित
