देवरिया में दोहरा हत्याकांड हो गया. अब इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वारदात के पीछे की वजह पता लगाने के लिए तीन पुलिस टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाले घटना सामने आई है. यहाँ दो लोगों की चाकू से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इनके शव राम जानकी मार्ग पर मिले. मृतकों की पहचान वकील यादव और विनय यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों मईल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मईल थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास दो युवकों के घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. यह सूचना डायल 112 के माध्यम से दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां दोनों युवक सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े मिले, लेकिन जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है.
हत्या की आशंका
एक ही जगह दो लोगों के शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुआती तौर पर दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हत्या किस वजह से हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. इसको लेकर पुलिस वजह सामने लाएगी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान वकील यादव और विनय यादव के रूप में की है. दोनों देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस कर रही जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों की मौत के कारणों और शरीर पर चोटों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों व्यक्ति घटनास्थल तक कैसे पहुंचे और उनकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल, वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
तीन पुलिस टीमों का गठन
दो युवकों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि इस घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. इन टीमों को मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की हत्या एक ही स्थान पर की गई या उनके शव कहीं और से लाकर सड़क किनारे फेंके गए. इसके अलावा, घटना से जुड़े संभावित कारणों और संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
