उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी के गर्भीवती होने पर पेट पर लात मारकर उसका गर्भपात करवा दिया. हालांकि, चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि मामले में केवल पति ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार शामिल है.
जानकारी के अनुसार महिला की सास से लेकर जेठ तक सभी ने यह इसलिए किया क्योंकि बहू 10 लाख रुपये की डिमांड पूरी कर पाने में असमर्थ थी. पुलिस वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया आराधना शुक्ला जो कि गुदरीपुर क्षेत्र की निवासी है, उसकी शादी 21 मार्च 2022 में सियरहा गांव के अभिनेष शुक्ला से हुई थी. शादी के समय परिवार वालों ने ससुराल को अच्छा खासा दहेज दिया था फिर भी परिवार की लालच कम नहीं हुई.
शादी के कुछ ही दिन बाद उससे 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी. शादी के समय में इतना दहेज देने के कारण वह 10 लाख देने में असमर्थ थी. जेठ प्रदीप शुक्ला और सास गीता देवी भी पति के साथ इस मामले में शामिल थे.
इसके अलावा पत्नी के दो बच्चों को पेट में ही मार दिया गया था. आराधना जब 8 महीने की गर्भवती थी, तभी उसके पति ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की थी. पैसा न देने के बाद में उसके साथ मारपीट की गई और पेट पर लात मार दिया गया. हालत के गंभीर हो जाने के बाद में मायके भेज दिया गया, जहां मायके वालों ने लड़की का इलाज करवाया. दुखद बात यह रही कि महिला अपना शिशु लात पड़ने की वजह से खो बैठी थी.
इसके बाद मामला रुका नहीं. कई लोगों के समझाने के बाद में त्यागी अपने पूरे परिवार को लेकर दिल्ली चला गया, जिसके बाद जुलाई 2025 में आराधना गर्भवती हुई. उसके गर्भ में उस समय दो महीने का बच्चा था. हालांकि, एक बार फिर पूरे परिवार ने आराधना के साथ मारपीट की. 20 सिंतबर 2025 में उसके साथ पूरे परिवार ने मारपीट की. उसके पेट पर कई बार लात से मारा. हालत खराब होने के बाद उसे भदोही मोटरसाइकिल से लेकर गया. 21 सितंबर के दिन पर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास में शाम के समय दोबारा से अकेले होने पर मारपीट की. साथ ही उसे पैसे न देने पर जला के मार देने की धमकी भी दी. मायके वालों ने लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, एक बार फिर आराधना अपना बच्चा खो चुकी थी.
पुलिस अधिकारी त्यागी ने बताया कि जनवरी 2026 में आराधना ने गोपीगंज थाने में और महिला थाने में केस दर्ज करवाया, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. शनिवार के दिन पर उनके पास यह मामला आया है और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. सभी के खिलाफ में केस दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने किया हमला, 3 साल के बच्चे को जबड़े में दबोचा
