मध्य प्रदेश से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर पुलिस ने बीच समारोह से एक दूल्हे को उठा लिया है. जानकारी के अनुसार दूल्हा कोई मामूली व्यक्ति नहीं बल्कि एक जाना माना गैंगस्टर था.
सारे रिश्तेदार इंतजार कर रहे- दुल्हन ने लगाई गुहार
जानकारी के अनुसार, पुलिस गैंगस्टर को काफी दिनों से ढूंढ रही थी, जिसके बाद उसे उसे शादी वाले दिन गिरफ्तार कर लिया गया. एक तरफ पुलिस वाले का फर्ज दूसरी तरफ पत्नी. पुलिस वालों को पकड़ के ले जाने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के लिए केवल कुछ वक्त मांगा. दुल्हन ने कहा कि अरे, मेरा जीवन तो पूरा बर्बाद हो चुका है. मुझे अपराधों के बारे में पता भी नहीं था. सारे रिश्तेदार इंतजार कर रहे हैं. कम से कम उसे दो घंटे का समय दे दो. हमारी शादी में मदद कर कर दो.
हालांकि, पुलिस के इंकार करने के बाद दुल्हन ने बाकी की सारी रस्मों को स्टेशन में करने की अनुमति मांगी, लेकिन वह भी उसे नहीं मिल पाई. दुल्हन का नाम सीमा है.
31 से अधिक मामले दर्ज
बुधवार के दिन पुलिस ने आकाश को शादी के मंडप में जाकर पकड़ा था. हालांकि, पुलिस ने केवल दूल्हे को नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है.
जांच में पाया गया हैं कि सीमा और आकाश कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं. दोनों करीब 6 साल से एक दूसरे से जानते हैं. वह एक ही इलाके में रहते हैं. दूल्हे का नाम आकाश नीलकंठ है. वह 2018 से भोपाल में इल्लीगल गैंग नामक गैंग चला रहा है. गैंग में करीब 50 लोग है. सभी एक दूसरे को टैटू के जरिए पहचानते हैं. दूल्हे पर हत्या को मिलाकर करीब 31 मामले दर्ज है. वह अपहरण से लेकर हत्या और फिरौती कई मामलों के लिए जाना जाता है.
ये भी पढ़ें: LPG संकट से हाहाकार: यूनिवर्सिटी कैंटीन में कोयले पर बन रहा खाना
