उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह से 36 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य नकली सांप और छिपकली और बिच्छू की मदद से चेन स्नैचिंग करते थे. अब गोरखपुर पुलिस ने इस बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया है.
अकेली महिलाओं को बनाते थे निशाना
इस गिरोह के लोग बस और ऑटो में यात्रा करने वाली अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे. यात्रा कर रही महिलाओं के ऊपर सांप और बिच्छू या छिपकली फेंक देते थे, जिससे वह महिला चिल्लाती थी, इसी बीच मौका देखकर गिरोह के लोग उसके गले की चेन को चुरा लेते थे. इस गिरोह के लोग सेफ्टी पिन को चुभाकर भी लोगों की चैन को चुरा लेते थे. पुलिस को लगातार कई दिनों से चेन स्नेचिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने 1 जनवरी को इस गैंग के सरगना विष्णु को गिरफ्तार किया, जिसके बाद में पुलिस ने पूछताछ में इस गिरोह के बाकी के सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया. जिनमें 36 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं.
11 जिलों की महिलाएं शामिल
पुलिस ने इस पूरे गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें 36 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं में बलिया, जौनपुर और सिद्धार्थनगर सहित 11 जिलों की महिलाएं शामिल हैं. गिरफ्तार की गई ज्यादातर महिलाओं की उम्र 20 साल से 50 साल के बीच में है. इन महिलाओं को गिरफ्तार करने बाद में पुलिस इन लोगों से और भी जानकारी को इकट्ठा कर रही है.
आस-पास के जिलों में भी रहते थे सक्रिय
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि गिरोह के सदस्य शहर और पास के जिलों में मौजूद धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर सक्रिय रहते हैं. इस गिरोह के लोग ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर उन लोगों को निशाना बनाते थे, जो ज्यादा सोना और कीमती रहने पहनने के साथ अकेले यात्रा करते थे. इस गिरोह के लोग 4 से 5 की संख्या में साथ में रहते थे.
नुकीली चीज का भी लेते थे सहारा
इस गिरोह के लोग इतने ज्यादा शातिर थे, कि ऑटो या बस में चलने वाली महिलाओं के साथ में बैठ जाते थे और फिर बीच रास्ते में सेफ्टी पिन या फिर किसी नुकीली चीज को चुभा देते थे. इसके बाद जैसे ही उनका ध्यान भटकता था तो ये लोग पल भर में ही उनके गले से चैन को गायब कर देते थ. पुलिस द्वारा पूछताछ में गैंग के सरगना विष्णु ने बताया कि नए साल पर इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए यहां आया था. पुलिस ने इस गैंग के लोगों के पास से नकली सांप, छिपकली, बिच्छू, छोटे चाकू और कैंची के साख में प्लास्टिक की रस्सी के साथ में एक कार भी बरामद की है.
ये भी पढ़ें: कोच्चि में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार टैक्सी ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 62 साल के बुजुर्ग की मौत और एक घायल
