उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरों को आतंक देखने को मिल रहा है. दरअसल, यहां पर चोरों ने एक घंटे के भीतर दर्जन भर बैटरी वाली गाड़ियों को चुरा लिया है. मामले के बाद से पूरे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. पूरी घटना दादरी थाना क्षेत्र के म्यू 2 सेक्टर का है.
सीसीटीवी फुटेज में चोर साफ दिखाई दिए कि वह किस तरीके से बैटरियां निकाल रहे थे. पूरा मामला तब खुला जब सुबह-सुबह वाहन मालिक अपनी गाडियों को निकालने के लिए आए, जिसके बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी है. पुलिस को सूचना दी गई कि म्यू-सेक्टर के अंदर में घुसकर दर्जन गाड़ियों की बैटरी चोरी कर ली गई है.
पुलिस ने कैमरा की तलाशी की है, जिसके बाद में पूरे मामले का खुलासा हुआ. चोर बिना पुलिस के भय के सेक्टर के अंदर में घूसते है, उसके बाद में दर्जन बैटरी की गाड़ियों से बैटरी चोरी करके भाग जाते हैं. हालांकि, इस मामले से सेक्टर की सुरक्षा पर भी काफी गंभीर सवाल खड़े हो गए है,
पुलिस चोरों की तलाशी कर रही है, साथ ही आसपास के इलाकों में छानबीन कर पता कर रही है कि आखिर इसके पीछे कोई गिरोह शामिल है या कोई तीन चार लोगों का गुट ही इस मामले को अंजाम दे रहा है.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव से पहले नितिन नवीन का मास्टर प्लान, कार्यकर्ताओं को दिया ‘पॉकेट मीटिंग’ का फॉर्मूला
