मध्य प्रदेश से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक युवक ने दहेज के कारण अपनी पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया. घटना ग्वालियर की है. पति के द्वारा किए गए एसिड हमले में 4 माह की बच्ची भी काफी बुरी तरीके से झुलस गई है.
2024 में हुई थी शादी
मामले की जानकारी के अनुसार योगिता अग्रवाल ग्वालियर के डबरा की रहने वाली निवासी है. उसकी शादी फरवरी 2024 में मनन अग्रवाल से हुई थी. मनन ग्वालियर के लोहिया बाजार का निवासी है. दोनों की शादी के समय योगिता के पिता की तरफ से काफी खर्चा किया गया था. हालांकि, ससुराल पक्ष का लालच खत्म नहीं हुआ. वह दोनों की शादी के कुछ ही दिन बाद से उससे कार की मांग करने लगे थे. योगिता उन्हें बार-बार मना कर देती. वह कहती कि शादी में इतना खर्चा करने के बाद उसके पिता इस हालत में नहीं है कि कार दें सके.
शराब के नशे में फेंका एसिड
मनन बार-बार योगिता पर दबाव बनाता रहता. 1 मार्च के दिन मनन अग्रवाल शराब के नशे में घर गया. वह घर घुसते ही योगिता पर कार का दबाव बनाने लगा था. योगिता के मना करने पर वह उसके साथ काफी ज्यादा गाली-गलौज करने लगा. धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि उसने घर में ही रखे हुए एसिड को योगिता के ऊपर फेंक दिया.
योगिता के ऊपर जब एसिड फेंका गया. तो उसकी गोद में 4 महीने की बेटी भी थी. एसिड से योगिता का बांए पैर की पिंडली, थाई और हाथ बुरी तरीके से झुलस गया है. वहीं, बेटी का चेहरा और हाथ बुरी तरीके से जल गया. बीच में मनन अग्रवाल के पिता यानी योगिता के ससुर भी उसे बचाने आए थे, जिसके कारण उनका भी हाथ बुरी तरीके से जल गया.
महिला ने फिर पुलिस में अपनी पति की शिकायत की. योगिता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं उसकी बेटी का भी इलाज मायके वाले अपने यहां ले जाकर करवा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पति के साथ नहीं ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहती है Divya Agarwal! शादीशुदा जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा
