मध्य प्रदेश के भोपाल में रेड सिग्नल तोड़ने के आरोप में पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को रोक लिया. जिसके बाद ई-रिक्शा में बैठी चालक की पत्नी ने तिराहे पर ही जगह खा लिया. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने खाया जहर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. भोपाल के पुलिस कंट्रोल तिराहे पर गुरुवार को ट्रैफिक चेकिंग के दैरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. यहां पर रेड लाइट करने के आरोप में पुलिसकर्मियों और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठी चालक की पत्नी ने तिराहे पर ही जहर खा लिया. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
चालान काटने की बात से हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक बरखेड़ी क्षेत्र के रहने वाले नवल कुशवाह उर्फ राहुल अपनी पत्नी पूजा के साथ में जहांगीराबाद से न्यू मार्केट की तरफ जा रहे थे. वे दोनों ई-रिक्शा से थे. दोपहर लगभग 1 बजे कंट्रोल रूम तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने राहु को रेड लाइट सिग्नल तोड़ने के आरोप में रोक लिया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी. इसी बात को लेकर पुलिस और राहुल के बीच में बहस शुरू हो गई.
बैग से निकाला चूहे मारने वाला जहर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने जब चालक को थाने ले जाने की बात कही, तो विवाद और ज्यादा बढ़ गया. आरोप है कि इसी बहस के दौरान ई-रिक्शा के अंदर बैठी राहुल की पत्नी पूजा ने अपने बैग से चूहा मारने वाला जहर निकाला और उसको खा लिया. महिला की इस हरकत के बाद में मौके पर हड़कंप मच गया. घटना के बाह में चालक ने अपना ई-रिक्शा सड़क पर खड़ा कर दिया, जिसके बाद जाम लग गया.
कंट्रोल रूम के बाहर जताया विरोध
ई-रिक्शा चालक ने पास में मौजूद कंट्रोल रूम में जाकर इस मामले में विरोध जताया. जब मामला ज्यादा आगे बढ़ा, तो तैनात पुलिसकर्मी अंदर चले गए. जिसके बाद में वहां मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया. जिसके बाद ई-रिक्शा चालक अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाने की बात कहकर वहां से चला गया. इस घटना को लेकर ट्रैफिक एसपी अजय वाजपेई ने कहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात करके मामले की जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर की अनोखी होली! भैंसा गाड़ी पर निकलता शख्स और भीड़ बरसाती जूते चप्पल, 300 सालों से ज्यादा पुरानी है परंपरा
