उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ होने के बाद आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. नाबालिग ने अपनी जान सल्फास की गोली खा कर ली है. बता दें कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ 25 फरवरी के दिन हुई थी. हालांकि, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.
मौके का फायदा उठा घर में घुसा
जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता ट्रक चलाने का काम करते हैं. जिस दिन पीड़िता के साथ ये मामला हुआ. उस दिन उसके घर में कोई भी नहीं था. मां छोटी के साथ में मायके गई हुई थी. वहीं, मौसी खेत और भाई बाहर घूमने गया हुआ था. पीड़िता घर में अकेली थी. मौके के देखते हुए पड़ोसी युवक युवती के घर में घुस गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा था.
भाई ने बचाया युवती को
आरोपी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने पर पीड़िता चिल्लाने लगी, जिससे सुनकर मौके पर भाई पहुंचा और उसे बचा लिया. हालांकि, आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया था.
आहत होकर खाई सल्फास की गोली
इस घटना से युवती इतनी ज्यादा आहत हो गई कि अगले दिन सुबह उसने सल्फास की गोली खा ली. हालत के बिगड़ने के बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई है. साथ ही पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है. इस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है.
ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर की अनोखी होली! भैंसा गाड़ी पर निकलता शख्स और भीड़ बरसाती जूते चप्पल, 300 सालों से ज्यादा पुरानी है परंपरा
