Cricketer Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. रिंकू सिंह से पिता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे.
Rinku Singh Father Death News: भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का निधन हो गया है. वह लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. रिंकू सिंह के पिता आईसीयू में एडमिट थे. उनका इलाज यथार्थ अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था. अभी हाल ही में रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़ घर लौट गए थे.
मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे रिंकू सिंह के पिता
रिंकू सिंह के पिता मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. बता दें कि रिंकू के पिता का कैंसर ट्रीटमेंट पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है.
पिता की तबीयत खराब की सूचना के बाद वापस लौटे रिंकू
सुपर-8 में भारत का अगला मैच चेन्नई में जिम्बाब्वे के साथ होना है. रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ चेन्नई गए थे, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर घर वापस आ गए. उन्होंने चेन्नई में अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लिया. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. बता दें कि 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं.
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर अपडेट देकर कहा था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इसलिए वो घर वापस चले गए. कोच ने कहा था कि रिंकू सिंह जल्द टीम के साथ जुड़ जाएंगे. लेकिन अब इस दुखद खबर के बाद वो कब टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है.
यह भी पढ़ें- NCERT की किताब पर भड़के पीएम मोदी! बीच कैबिनेट मीटिंग में पूछा- “8वीं के बच्चों को ये क्या पढ़ा रहे हैं?”
