गाजियाबाद में इंदिरापुरम के कनावनी पुलिया के पास से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भीषण लगी कि पूरा आसमान काले धुएं से ढक गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीमए संग कई अन्य अधिकारी में मौके पर पहुंच गए है.

आग इतनी भयावह लगी हैं कि डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए लगाई गई है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार कई बच्चों के गायब होने की खबर सामने आ रही है, जिसके कारण उनके परिजन अपने बच्चों के लिए रोते दिखाई दे रहे हैं. आग इतनी ज्यादा भयानक लगी कि 150 से भी अधिक झुग्गियां जल कर राख हो गई है. वहीं, कई कबाड़ गोदाम भी पूरी तरीके से जल गए है.

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. वहीं, दमकल की कई टीम आग को काबू कर स्थिति को कंट्रोल करने में लगी हुई है. आग की लपटें काफी ऊंची दिखाई दे रही है. दूर से ही लपटें और काले धुएं को देखा जा सकता है. हालांकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति के जान जाने की खबर सामने नहीं आई है. साथ ही आग लगने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ के स्कूलों में मचा हड़कंप! बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल; मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीम
