ईरान अब जंग में नई रणनीति अपना रहा है. ईरान अपनी मिसाइलों पर देशों के नाम लिखकर उन्हें इजरायल की तरफ दाग रहा है. ईरान ने अपनी मिसाइलों पर लिखा है Thank You people of india.
ईरान ने खींचा सभी का ध्यान
मिडिल ईस्ट में जंग लगातार जारी है. अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के ऊपर हमले कर रहे हैं, जिसके बाद ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है. मिडिल ईस्ट में हो रही जंग अब सिर्फ हथियारों और मिसाइलों तक सीमित नहीं रह गई है. अब यह जंग धीरे-धीरे मैसेज और नैरेटिव की लड़ाई में बदलती हुई दिखाई दे रही है. ईरान के युद्ध के दौरान सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
कई देशों के नाम लिखकर लिखा Thank You
ईरान ने अब जंग में एक नई रणनीति अपनाई है. ईरान अपनी मिसाइलों पर Thank You लिखकर इजरायल की तरफ दाग रहा है. ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मिसाइलों के ऊपर अलग-अलग देशों के नामों को लिखकर उन्हें Thank You लिखा गया है. ईरान ने अपनी मिसाइलों पर भारत, जर्मनी, पाकिस्तान और स्पेन जैसे देशों का नाम मिसाइलों पर लिखा है.
ईरान क्यों कर रहा ऐसा?
ईरान अपनी मिसाइलों पर देशों का नाम लिखकर इसलिए उन्हें धन्यवाद दे रहा है, क्योंकि उन्होंने इस जंग के दौरान अमेरिका का समर्थन नहीं किया है और इस युद्ध से दूरी बनाए रखी है. ईरान इन मैसेज के जरिए यह भी दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से अकेला नहीं है. ईरान अपनी मिसाइलों के ऊपर देशों का नाम लिखकर उन्हें धन्यवाद दे रहा है.
इजरायल भी अपना चुका यह रणनीति
हालांकि यह तरीका नया नहीं है, इससे पहले इजरायल ने भी गाजा के ऊपर हमलों के दौरान अपने हथियारों पर मैसेज लिखा था. अब ईरान भी उसी रणनीति को अपना रहा है. इस मैसेज को एक जवाब के रूप में देखा जा रहा है. इन मैसेज को मिसाइलों पर लिखकर ईरान दुनिया और अपने नागरिकों को दिखाना चाहता है कि इस जंग में वह अलग-थलग नहीं पड़ा है.
यह भी पढे़ं- होर्मुज पार कर भारत पहुंचा ‘जग वसंत’, LPG गैस की लाया बड़ी खेंप; खत्म होगी गैस की किल्लत?
