ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान पर हमले को लेकर चुप्पी तोड़ दी है. मोजतबा खामेनेई ने यह साफ कर दिया है कि इन हमलों में ईरान या उसके किसी साथी संगठन का कोई हाथ नहीं है.
तुर्की-ओमान पर हमलों में ईरान का कोई हाथ नहीं
ईरान ने हाल ही में हुए तुर्की और ओमान में हुए हमलों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है. ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इन हमलों में ईरान को कोई हाथ नहीं है, और न ही ईरान के किसी साथी संगठन का हाथ है. मोजतबा खामेनेई ने इन घटनाओं को झूठा प्रोपेगेंडा बताया है, उन्होंने कहा इसका मकसद ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच दुश्मनी पैदा करना है.
पड़ोसी देशों से दुश्मनी का साजिश
मोजतबा खामेनेई का कहना है कि हमारे पड़ोसी देशों से रिश्ते खराब कराने को लेकर यह एक गहरी साजिश है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर और भी देशों में इस तरह की नापाक हरकतें देखने को मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों से सावधान रहने की जरूरत है. इस दौरान पूरी दुनिया के मुसलमानों को खामेनेई ने ईद-उल-फितर की मुबारकबाद भी दी है.
ईरानी सेना की जमकर तारीफ की
इस दौरान मोजतबा खामेनेई ने ईरान की सेना की जलकर तारीफ की है. खामेनेई ने कहा कि ईरान ने 3 बड़े सैन्य और सुरक्षा संकटों का पूरी तरह डटकर सामना किया है. इन संकटों में पिछले साल जून का इजरायल संघर्ष, इस साल जनवरी में तख्तापलट की कोशिश और हाल में चलने वाली जंग का जिक्र किया गया. खामेनेई ने कहा कि दुश्मन के जनता के दिमाग को समझने में भारी गलती कर दी.
ईरानी हो गए एकजुट
मोजतबा खामेनेई ने इस दौरान कहा कि दुश्मनों को लगा था कि हमारे देश में अशांति फैलेगी, लेकिन इस तरह की घटनाओं ने ईरान के लोगों को पहले से भी कहीं ज्यादा एकजुट कर दिया. उन्होंने कहा कि विरोधियों को इसके बाद अविश्वसनीय झटका लगा है. फिलहाल ईरान ने यह साफ कर दिया है कि तुर्की और ओमान पर होने वाले हमलों में ईरान और उसके साथी संगठन का किसी तरह का कोई हाथ नहीं है.
यह भी पढ़ें- ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’, ईद के मंच से ममता ने किया लड़ाई का ऐलान; PM मोदी पर वार से गरमाई बंगाली सियासत
