मिडिल ईस्ट में जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान का मुकाबला करने के लिए इजरायल चुपचाप नए क्षेत्रीय गठबंधन बना रहा है.
इजरायल बना रहा क्षेत्रीय गठबंधन
मिडिल ईस्ट में जंग लगातार जारी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब एक बयान जारी किया है. बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान का मुकाबला करने के लिए इजरायल चुपचाप नए क्षेत्रीय गठबंधन बना रहा है. नेतन्याहू की इस बात से साफ इशारा मिल रहा है कि जंग का नक्शा बदलने के साथ-साथ इजरायल बड़े सहयोग की तरफ बढ़ रहा है.
इजरायल बना रहा कई देशों से संबंध
नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि इजरायल उन खित्ते के जरूरी देशों के साथ संबंध बना रहा है, जिससे वह उन सभी चीजों का सामना कर सकें, जिसके वे ईरानी खतरा बताते हैं. नेतन्याहू का बयान दिखाता है कि इजरायल और अरब वर्ल्ड के कुछ हिस्सों के बीच तालमेल काफी गहरा रहा है. इस तालमेल की सबसे बड़ी वजह ईरान की सैन्य ताकत और परमाणु को लेकर सभी की चिंताएं हैं.
अस्तित्व के खतरा बनने वाले खतरों को खत्म कर दिया
नेतन्याहू ने इस पहल को बड़ी रणनीति का हिस्सा बताया है. नेतन्याहू का कहना है कि हमने करारा हमला किया और उन 2 खतरों को खत्म किया है, जो हमारे अस्तित्व के लिए खतरा बन रहे थे. उन्होंने दावा किया है कि इजरायल द्वारा चलाए गए ऑपरेशंस में ईरान की हथियार बनाने की क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है. इस दौरान उन्होंने पिछली सैन्य कार्रवाइयों का जिक्र भी किया है.
अपने ऊपर से हटा दिए तत्कालीन खतरे
उन्होंने पिछली कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपने ऊपर से उस तत्कालीन खतरे को हटा दिया है, जिसमें ईरान खुद को परमाणु हथियारों और कई बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस कर रहा था. उन्होंने कहा कि ईरान की इस तरह के हथियार बनाने की क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा है कि युद्ध में हमने एक बड़ी कामयाबी को हासिल किया है.
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़! सेना ने ढेर किया एक आतंकी; सर्च ऑपरेशन लगातार जारी
