मिडिल ईस्ट में जंग के बीच IDF ने 570 से ज्यादा हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मारने का दावा किया है. वहीं 120 कमांड पोस्ट और 100 से ज्यादा हथियार भंडारण सेंटरों को खत्म कर दिया गया है.
570 से ज्यादा आतंकी ढेर
मिडिल ईस्ट में जंग लगातार जारी है. इजरायल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादियों को मारने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने 570 हिजबुल्लाह के आतंकवादियों को मार दिया है. इस दौरान IDF ने हिजबुल्लाह के 120 कमांड पोस्ट और 100 से ज्यादा हथियार भंडारण सेंटरों को भी खत्म कर दिया है. IDF ने अभी तक 2 हजार से ज्यादा आतंकी ठिकानों पर हमला किया है.
130 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर खत्म
IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है. IDF ने हिजबुल्लाह के 130 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है. इजरायल की सेना का दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन लगातार जारी है. IDF के मुताबिक हिजबुल्लाह के 570 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया है. IDF ने अभी तक 2 हजार से ज्यादा आतंकी ठिकानों पर हमला किया है.
ईरान के समर्थन में लेबनान ने शुरू किया था हमला
इजरायल द्वारा किए गए हमलों में हिजबुल्लाह की 120 कमांड पोस्टें भी शामिल हैं. आपको बता दें कि हिजबुल्लाह ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद में इजरायल के खिलाफ रॉकेट दागना शुरू किया था. जिसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की है. IDF ने 570 से ज्यादा हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मारने का दावा किया है.
आपको बता दें कि IDF ने 16 मार्च से दक्षिणी लेबनान में लक्षित जमीनी अभियान को शुरू किया था, जिसका मकसद फॉरवर्ड डिफेंस एरिया स्थापित करना था. इस सैन्य अभियान में हवाई हमलों के साथ में जमीनी हमले भी शामिल हैं. इजरायल हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर, हथियार डिपो और लॉन्चरों को निशाना बना रहा है.
यह भी पढ़ें- ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट? F-35 पर हमले का कर रहा दावा; अमेरिका ने भी जारी किया बयान
