जम्मू-कश्मीर के नरबल इलाके में बारामूला-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक संदिग्ध सूटकेस मिला. जिसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) ने उसे सुरक्षित रूप से धमाका करके खत्म कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर में मिली संदिग्ध वस्तु
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल हमेशा एक्शन मोड में रहते हैं. किसी भी संदिग्ध चीज को देखते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत ही कार्रवाई करती हैं. हमारे सामने कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब सुरक्षा बलों ने आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया है. एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है. जम्मू-कश्मीर के नरबल इलाके में बारामूला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु मिली है.
सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया आईईडी प्रोटोकॉल
इलाके में संदिग्ध चीज मिलने के बाद में तुरंत ही हड़कंप मच गया. जिसके बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत ही आईईडी प्रोटोकॉल शुरू कर दिया. जानकारी मिलने के बाद में बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गया. जिसके बाद में टीम ने संदिग्ध बैग की जांच करके उसे नियंत्रित विस्फोटक के जरिए नष्ट कर दिया. जिसके बाद में हाईवे को वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है.
सुबह के समय दिखा संदिग्ध सूटकेस
जानकारी के मुताबिक संयुक्त सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ने बुधवार को सुबह के समय नेशनल हाईवे पर ब्राउन रंग का एक सूटकेस देखा. जिसके बाद में सूटकेस के संदिग्ध होने पर पूरे इलाके को तुरंत ही घेर लिया गया और सड़क के दोनों तरफ की गाड़ियों को भी रोक दिया गया. जिसके बाद में बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) ने तकनीकी बारीकियों को ध्यान में रखकर बैग की जांच की और फिर उसे एक सुरक्षित तरीके के धमाके की मदद से खत्म कर दिया.
कई बार मिल चुकी संदिग्ध वस्तुएं
सूटकेस को खत्म करने के बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन करके नेशनल हाईवे पर वाहनों को फिर से आवाजाही के लिए परमिशन दे दी है. आपको बताते चलें कि हाल के महीनों में श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर कई बार इस तरह की संदिग्ध वस्तुएं मिल चुकी हैं. जिन्हें हर बार BDS ने सुरक्षित रूप से खत्म किया है. सुरक्षा बल इस तरह की परिस्थितियों से निपटने को हर समय पूरी तरह तैयार रहते हैं.
यह भी पढ़ें- एक क्लिक में मौत के सामान की डिलीवरी! दिल्ली पुलिस ने Blinkit के खिलाफ दर्ज की FIR, हत्याओं से जुड़ा है पूरा मामला
