जंगली जानवरों को देखने के लिए कई बार लोग जंगल सफारी जैसी एक्टिविटी करते हैं. कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाएं भी आती हैं, जिसमें जंगली जानवरों के हमलों से लोगों की मौत हो जाती है. एक ऐसी ही दर्दनाक घटना झारखंड से सामने आई है.
जंगली हाथी ने किया हमला
झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जंगली हाथी के हमले से यहां एक व्यक्ति के साथ उसके 2 बच्चों की मौत हो गई. गोईलकेरा प्रखंड में सोमवार को रात में जंगली हाथी ने एक युवक पर हमला कर दिया. जंगली हाथी के इस हमले में एक व्यक्ति और उसके 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. इसी के साथ उसकी एक बेटी बुरी तरह से घायल हो गई. इस घटना के बाद में पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया.
पिछले 2 हफ्तों में 7 लोगों की गई जान
जंगली हाथी के हमले में युवक सहित उसके 2 बच्चों की जान जाने के बाद में पूरे इलाके में बुरी तरह से डर और दहशत का माहौल बन गया है. बीते लगभग 2 हफ्तों में जंगली हाथियों के हमले से 7 लोगों की जान जा चुकी है. इलाके में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. जंगली इलाकों में इंसानों के ऊपर हाथियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं.
झोपड़ी में रहता था परिवार
अधिकारियों के मुताबिक, जंगली हाथी के हमले की यह घटना गोईलकेरा प्रखंड के जंगली इलाके में हुई है. इस इलाके में एक परिवार लकड़ी की झोपड़ी में रहता था. सोमवार को देर रात में एक जंगली हाथी अचानक से जंगल से निकलकर उनकी झोपड़ी के पास पहुंच गया और उनके ऊपर हमला कर दिया. हाथी ने झोड़ी के ऊपर हमला करके नुकसान पहुंचाते हुए उसके अंदर रह रहे परिवार के ऊपर भी हमला कर दिया, इस हमले में परिवार में 2 बच्चों के साथ उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई.
एक बेटी हुई गंभीर रूप से घायल
जंगली हाथी के हमले से जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान कुंद्रा बहांडा, कोडामा बहांडा और सामू बहांडा के रूप में हुई है. हाथी के इस घातक हमले में परिवार की ही एक और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है. घायल बेटी को इलाज के लिए तुरंत ही गोईलकेरा ले जाया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत देख तुरंत ही उसे ओडिशा के राउरकेला में मौजूद अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
हमले में सुरक्षित बची बच्चों की मां
इलाके में वन विभाग के रेंजर नंदराम ने बताया है, कि जब यह घटना हुई उस समय झोपड़ी के अंदर परिवार के और सदस्य भी मौजूद थे. जंगली हाथी के इस घातक हमले में बच्चों की मां सुरक्षित बच गई और उसके इस पूरी घटना को अपनी आंखों से घटते हुए देखा. इस घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही वन विभाग की टीम और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गए जिसके बाद घटना और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
