देश में कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाएं आती हैं, जिनको देखने के बाद हम सोच में पड़ जाते हैं. एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला झारखंड से सामने आया है. झारखंड के दुमका में एक महिला का शव उसके ही घर के बाथरूम में जला हुआ बरामद हुआ है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
घर के बाथरूम में मिला महिला का जला हुआ शव
झारखंड के दुमका से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक महिला का उसके ही घर के बाथरूम में में जला हुआ शव बरामद किया गया है. जिसके बाद से इलाके में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक मरने वाली महिला की पहचान नमिता गोड़ाई के रूप में की गई है. नमिता गोड़ाई की उम्र 53 साल थी. नमिता दुमका नगर के बघनोचा कॉलोनी में रहती थीं.
स्थानीय लोगों ने दी घटना की सूचना
इस पूरी घटना को लेकर पुलिस का कहवा है कि स्थानीय लोगों ने जब इस घटना की सूचना दी तो दुमका टाउन थाने की टीम मौके पर पहुंच गई. जब पुलिस घर के अंदर गई तो बाथरूम में महिला का शव बुरी तरह से जला हुआ पड़ा था. पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल की स्थिति काफी संदिग्ध पाई गई है. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद में पुलिस ने फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया को भी पूरा किया है.
इसे भी पढ़ें- पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना होंगे हाइवे से कनेक्ट, मध्य प्रदेश में 5 हजार करोड़ से बनेगा टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दुमका टाउन के थाना प्रभारी जगन्नाथ धन के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे कब्जे में लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि अभी यह पूरी तरह से पता नहीं लग पाया है कि महिला की हत्या हुई थी या फिर उसने आत्महत्या की है. इस पूरे मामले में पुलिस काफी गंभीर रूप से जांच कर रही है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद में ही इस घटना के पीछे और महिला की मौत की असली वजह पता लग पाएगी. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आने के बाद में मौत के सही कारणों का खुलासा हो जाएगा. पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है. इस पूछताछ से यह पता लग जाएगा कि महिला किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और घटना से पहले क्या क्या हुआ था.
