यूपी के मुरादाबाद में एक बार फिर तेंदुए के हमले में तेजी देखी जा रही है. दरअलल, यहां पर एक तेंदुए ने 3 साल के बच्चे पर घात लगााकर हमला कर दिया है. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि माता पिता ने किसी तरह बच्चे को जबड़े से निकलवा लिया, लेकिन डॉक्टरों ने अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई है. मामला कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम करीब 6 बजे के आसापस 3 साल का हर्ष अपने माता पिता के संग में गया था. हालांकि, किसी को भी पता नहीं था कि वहां तेंदुआ पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था.
जैसे ही बच्चा खेत गया वहां बैठे तेंदुए ने मौका पाकर उसपर हमला कर दिया. पिता सुनील कुमार और माता विमलेश तुरंत बिना डरे अपने बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भीड़ गए. दोनों ने अपने पास रखे हुए हथियार से तेंदुए के मुंह पर वार किया, जिसके बाद बच्चा तेंदुए के जबड़े से निकल पाया. हालांकि, बच्चे को काफी ज्यादा गंभीर चोटे आई है. परिवार वाले उसको पहले जिला अस्पताल में लेकर गए, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के हायर सेंटर में रेफर करा दिया गया.
यह पहली बार नहीं है कि यहां पर ऐसे जीवों का हमला गांव वालों को सहना पड़ रहा हैं. इससे पहले भी कई बार लोगों को हमले का शिकार होना पड़ा है. वन विभाग की टीम कई सारे तेंदुए को यहां से पकड़ कर लेकर गई. स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से डर का माहौल है.
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर वकील हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, भागने की कोशिश में दोनों पैरों में लगी गोली
