लखनऊ में कारोबारी की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. शिवा शर्मा कांड के बाद मुख्य आरोपी श्रद्धा के ऊपर शिवा की माँ ने उगाही और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाएं हैं. वहीं श्रद्धा की माँ की कहना है कि परिवार को उसे कोई लेना-देना नहीं है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. लेकिन कारोबारी शिवा के कथित हत्याकांड की गुत्थी सुलझती नहीं दिख रही. घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. वहीं श्रद्धा दुबे की मां का कहना है, हमारा उससे कोई वास्ता नहीं, हमें बस जीने दो.
सामने आई श्रद्धा और शिवा की चैट
जानकारी के मुताबिक़ मुख्य आरोपी और मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की VIP नंबर वाली ब्लैक SUV बहराइच में बरामद हुई, जिसके बाद उसके नेपाल भागने की आशंका पक्की होती दिखाई दे रही है. इसी बीच श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा की एक चैट भी सामने आई है, जिसमें श्रद्धा उसे धमकाते और कोसते हुए अपनी बात कर रही है जबकि शिवा शर्मा अपने किसी प्रॉब्लम का हवाला देता दिख रहा है.
मां ने लगाए उगाही के आरोप
अब इस मामले को लेकर मृतक शिवा की मां ने ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप लगाए हैं. ऐसे में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर ही उसने हत्या का केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है. हालांकि साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण ऊंचाई से गिरने की वजह से आई गंभीर चोटें हैं.
वहीं इस मामले के बाद अब श्रद्धा के बारे में हर रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं. मामला सामने आने के बाद श्रद्धा दुबे से उसके परिवार ने किनारा कर लिया है. श्रद्धा रायबरेली की रहने वाली है. मीडिया से जुड़े लोगों के पहुंचने पर श्रद्धा की मां घर से बाहर निकलती है, लेकिन वह गेट नहीं खोलती हैं. हालांकि बस हाथ जोड़ कर अपनी बात कहती हैं और चली जाती हैं.
हमारा उससे कोई नाता नहीं
आपको बता दें कि जब श्रद्धा के रायबरेली स्थित उसके घर पर मीडिया पहुंची तो उसकी मां ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि उनका दोनों बहनों से कोई वास्ता नहीं है, न उनका यहां आना जाना है. श्रद्धा की मां ने हाथ जोड़ कर कहा कि हमें जीने दिया जाए.
