मध्य प्रदेश के भोपाल में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगी है. जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ प्रशासन पहुंच गया है. फायर विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग
मध्य प्रदेश के भोपाल से आग लगने की खबर सामने आई है. भोपाल के कस्तूरबा नगर इलाके में मौजूद एक फर्नीचर गोदाम में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारण मौके अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके के ऊपर काले धुएं का घना गुबार छा गया. जिसके बाद आसपास के लोगों ने धुएं के बादल उठते देख घटना के वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जो तेजी से वायरल हो रहे है.
मेहता इंडस्ट्री नाम की फैक्ट्री में लगी आग
जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और नगर निगम की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. हालांकि अभी तक गोदाम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक मेहता इंडस्ट्री नाम की एक फैक्ट्री में आग लगी है.
आसपास के मकानों को कराया जा रहा खाली
फैक्ट्री में आग लगने के बाद में आसपास के मकानों को भी खाली कराया जा रहा है. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की टीम ने इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही को काफी सीमित कर दिया है. फिलहाल आग लगने की इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन ने मौके पर नजर बनाए रखते हुए आग लगने के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
नहीं हुई किसी तरह की जन हानि
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, आग के पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा. मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि आग काफी भयावह तरह से लगी है. जिसको बुझाने के लिए लगातार कोशिश जारी है. फिलहाल इस आग में अभी तक किसी के भी घायल होने या किसी तरह जन हानि की खबर सामने नहीं आई है.
