मध्य प्रदेश से एक खौफनाक घटना सामने आई है. पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे हुए एक गांव में एक तेंदुआ 10 साल के मासूम बच्चे को उठा ले गया और उसके सिर को शरीर से अलग कर दिया.
तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को मारा
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है. टाइगर रिजर्व से लगे हुए एक गांव में खूंखार तेंदुए का आतंक देखने को मिला है. जरधोबा नाम के एक गांव में एक खूंखार तेंदुए ने एक 10 साल के आदिवासी बच्चे के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में तेंदुए ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक तेंदुआ बच्चे के शव को पेड़ पर लेकर भाग गया.
दादा जी को खाना देने जा रहा था बच्चा
मध्य प्रदेश के जरबोधा गांव में एक भूखे तेंदुए ने 10 साल के आदिवासी बच्चे के ऊपर हमला किया और उसे मार दिया. जिसके बाद तेंदुआ बच्चे के शव को लेकर पेड़ के ऊपर चढ़ गया और उसके सिर को शरीर से अलग कर दिया. बताया जा रहा है कि बच्चा अपने माता-पिता के कहने पर दादी जी को खाना देने के लिए जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया.
तलाशी करने पर मिला बच्चे का शव
जब बच्चा काफी देर तक घर पर वापस नहीं लौटा, तो उसके परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी. जब परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे, उसी दौरान बच्चे की मौत का खौफनाक मंजर दिखाई दिया. बच्चे को मारकर तेंदुए ने पेड़ के ऊपर खींच लिया था. परिजनों को बच्चे का शव पेड़ के नीचे कई टुकड़ों में मिला. बच्चे का सिर उसके धड़ से अलग हो चुका था.
परिजनों को मिलेगी 8 लाख की मदद
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. गांव वालों का कहना है कि जंगली जानवरों ने पहली बार इंसान को निशाना नहीं बनाया है. इसके बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था के ऊपर भी सवाल उठने लगे हैं. डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार पटेल ने कहा है कि नियमों ने मुताबिक पीड़ित परिजनों को 8 लाख रुपए की मदद की जाएगी.
यह भी पढ़ें- कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, गाड़ी पर लगा था पूर्व MP का फर्जी पास
