महाराष्ट्र के मुंबई से एक केन्याई महिला से लगभग 66 लाख रुपए की लूट हुई. इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से लगभग 79.35 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं.
केन्याई महिला से 66 लाख की लूट
महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मुंबई में एक केन्याई महिला से 66 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी की लूट का मामला सामने आया है. दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एक व्यक्ति में पुलिसकर्मी बनकर एक विदेशी महिला से लगभग 66 लाख रुपए की लूट कर ली. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियों ने खुद को बताया पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक यह घटना दक्षिण मुंबई एम. जी रोड पर मौजूद अलाना सेंटर बिल्डिंग के पास की है. उस दिन सुमैया मोहम्मद अब्दी नाम की एक 26 साल की केन्या की नागरिक टैक्सी से यात्रा कर रही थीं. उसी दौरान खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले 2 व्यक्तियों ने उस टैक्सी रोक ली. जिसके बाद जांच के बहाने दोनों व्यक्तियों ने उसके 2 बैग जब्त कर लिए.
पुलिस ने बनाई विशेष टीम
जब्त किए गए बैग में लगभग 66.45 लाख रुपए रखे हुए थे. बैग को जब्त करने के बाद में दोनों ने महिला को थाने में जाकर आगे की कार्रवाई के लिए कहा और फिर फरार हो गए. इसके बाद में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के बाद में पुलिस ने तकनीकी निगरानी के लिए एक विशेष टीम बनाई. जिसके बाद में पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया.
आरोपी के पास से 79.35 रुपए बरामद
पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से चव्हाण को ठाणे के आजाद नगर के गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया, तो उसके पास से लगभग 79.35 रुपए भी बरामद किए है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले में जांच कर रही है, कि शिकायत में बताई गई रकम से व्यक्ति के पास बरामद हुई रकम काफी ज्यादा है. पुलिस जांच कर रही है, कि यह रकम भी किसी अपराध से जुड़ी है या फिर इसके पीछे क्या वजह है.
यह भी पढ़ें- बाक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर भी धूम मचाने वाली है धुरंधर, इस दिन होगी रिलीज
