देश में हमें आए दिन रिश्वत और वसूली के मामले देखने को मिलते रहते हैं. अब एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र से सामने आया है. महाराष्ट्र के ठाणे में में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत के मामले में पकड़ा है.
पुलिस अधिकारी ने मांगे 20 हजार
महाराष्ट्र के ठाणे से एक अनोखा मामला सामने आया है. ठाणे के उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत के अपराध में पकड़ा है. पुलिस निरीक्षक संजय धोंडिराम बिडगर के ऊपर 20 हजार रुपए मांगने का आरोप है. अधिकारियों ने बताया है कि संजय ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार की किसी केस में मदद करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी.
शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज था मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायतकर्ता और उसके बेटे के साथ उसकी पत्नी के खिलाफ उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में किसी तरह का एक मामला दर्ज था. जिसके बाद 48 साल के पुलिस अधिकारी संजय ने शिकायतकर्ता को बुलाया और गिरफ्तार करने को लेकर बात कही. संजय सिंह ने गिरफ्तार न करने के बदले 20 हजार रुपए की मांग की. जिसके बाद शिकायतकर्ता से इस बात से मना कर दिया.
शिकायतकर्ता ने किया ACB से संपर्क
पुलिस निरीक्षक संजय को रिश्वत देने से मना करने के बाद में शिकायतकर्ता ने ACB एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और इस पूरे मामले की अच्छी तरह से जानकारी दी. इन सबसे बाद ACB ने इस मामले की जांच को अपने स्तर से करना शुरू किया और पुलिस निरीक्षक को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया जिससे आरोपी अधिकारी संजय धोंडिराम बिडगर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.
अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद में API संजय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे मामले को लेकर ACB के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी अधिकारी संजय से पूछताछ जारी है. ACB के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में किसी भी तरह की रिश्वतखोरी और इस तरह के अधिकारीयों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- नए साल पर दिल्ली सरकार का तोहफा, 5 लाख आय वाले लोगों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज, EWS कैटेगरी के लिए बढ़ाई गई आय सीमा
