महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दोस्त ने शादी से एक दिन पहले अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. दूल्हे को डर था, कि उसका दोस्त उधारी के पैसे मांगने के लिए उसकी शादी में हंगामा कर देगा.
दोस्त ने की दोस्त की हत्या
महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दूल्हे ने उसकी शादी के एक दिन पहले की शाम को अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक दूल्हे ने अपने दोस्त की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे डर था, कि वह अपने कर्ज को लेकर उसकी शादी में काफी ज्यादा हंगामा कर देगा. इस पूरे मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है.
सोमवार को सुबह मिला युवक का शव
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 30 साल के चांद उर्फ गुड्डू तांबोली को सुबह के समय शिरूर कासार तहसील के खोकरमोह गांव के बाहर के इलाके में मृत हालत में पाया गया. उन्होंने बताया कि उसके सिर को बुरी तरह से कुचलकर उसकी हत्या की गई थी. इस मामले की जांच जब पुलिस ने शुरू की तो ऐसा सच सामने आया कि सभी लोग चौंक गए.
1.5 लाख की थी उधारी
इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच की और इसी दौरान जांच में सामने आया कि चांद ने अपने एक अतीक तांबोली नाम के दोस्त को लगभग 1.5 लाख रुपए की उधारी दी थी. जिसके बाद में चांद लगातार अपने पैसों को लेकर अतीक से मांग कर रहा था. जब कई बार पैसे मांगने पर अतीक ने पैसे वापस नहीं किए तो चांद ने उसे शादी में आकर हंगामा करने की धमकी दी थी.
शादी में हंगामा करने की दी थी धमकी
जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि चांद ने अतीक को धमकी दी थी, कि अगर उसने पैसे वापस नहीं किए तो वह उसकी शादी में हंगामा कर देगा. इसी धमकी के कारण अतीक काफी डर गया था और परेशान हो गया था. जिसके बाद उसने सामाजिक अपमान के डर के चलते अपने दोस्त की हत्या करने का फैसला किया. जिसके बाद उसके दोस्त को एक सूनसान जगह पर बुलाकर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद में वह मौके से फरार हो गया. जिसके बाद सोमवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बीड शहर के अतीक नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जारी किया समान वेतन का आदेश
