एक और NEET के छात्र की आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, 18 साल के छात्र सुशील धागे ने कुएं में कूदकर अपनी जान ले ली है. अपनी जान लेने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजा था, जिसमें उसने कहा था कि ‘मम्मी मुझे माफ कर दो…
6 महीने पहले पिता की मृत्यु
18 वर्षीय सुशील का परिवार हिंगोली शहर के अष्टविनायक नगर में निवास कर रहा था. उसने 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. सुशील के पिता की मौत 6 महीने पहले ही हो चुकी थी. पिता, बेटे की पढ़ाई के लिए काफी सपोर्ट किया करते थे. 10वीं में इतने अच्छे अंक हासिल करने के बाद सुशील NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. हालांकि, री-नीट का एग्जाम उसे काफी कठिन लग रहा था, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चला गया. परिवार को भनक नहीं थी कि वह पेपर के कठिन होने की वजह से इतना तनाव में आ जाएगा.
कुएं में मिली बॉडी
23 जून को सुशील परिवार को एक वीडियो भेजता है, जिसमें वह कहता हैं कि मेरी टेंशन मत लेना.. मुझे माफ कर दो.. मैं अगले जन्म फिर से तुम्हारी हो कोख से जन्म लूंगा… तुम भाई के साथ में अच्छे से रहना… मैं आत्महत्या कर रहा हूं. बेटे की वीडियो देखने के बाद परिवार ने सुशील का ढूंढना शुरू किया. हालांकि, बुधवार सुबह उन्हें बताया जाता है कि अष्टविनायक नगर के कुएं में सुशील की बॉडी मिली है.
मां की हालत खराब
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद में पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिवार से पूछताछ की गई, जिसके बाद मां ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रहा था. दोबारा से हुई नीट की परीक्षा उसे काफी कठिन लग रही थी. इसी वजह से वह पूरे दिन तनाव में रहता था. बेटे की खबर सुन पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. अभी कुछ दिन पहले ही पिता को खोया और उसके बाद में अपने बेटे को खो दिया. स्थानीय लोग मां को संभालने में लगे हुए है.
ये भी पढ़ें: हर साल मुहर्रम पर क्यों नजरबंद होते हैं विधायक राजा भैया के पिता? जाने आखिर क्या है इसकी वजह…
