हाल ही में हुए नोएडा में इंजीनियर के नाले में गिरने के कारण हुई मौत का मामला शांत हुआ ही था कि एक और ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे की लोगों में आक्रोश का माहौल है. दरअसल, बरेली सेटेलाइट नाले में गिरने के कारण एक युवक 17 घंटे से लापता बताया जा रहा है. युवक का अभी तक मिलने का कोई सुराग नहीं है.
थोड़े ही देर में बहाव में बह गया
वहां बैठे कुछ लोगों ने बताया कि युवक नाले के किनारे में बैठा हुआ था. इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरा. नाले में बहाव इतना तेज था कि वह उसमें बहता चला गया. हालांकि, आसपास लोगों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन थोड़े ही देर में वह उस बहाव में गायब हो गया. मामला 9:30 बजे देर रात का बताया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही तुरंत नगर निगम , पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची, जिसके बाद में युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. पूरी रात युवक को जेसीबी की मदद से ढूंढा गया. अभी तक 17 घंटे बीत चुके है, लेकिन युवक का पता नहीं लग पाया है.
युवक की तलाश जारी
बता दें कि किसी भी परिजन के संपर्क न होने के कारण युवक की तलाश अभी तक नहीं हो पाई है. सर्च ऑपरेशन को अभी और समय के लिए बढ़ाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द युवक को ढूंढा जा सके. घटना के पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक के गिरने की खबर की पुष्टि की गई है.
ये भी पढ़ें: मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़! अंडे के कारण हुए झगड़े से परेशान पत्नी ने खाया जहर
