Mojtaba khamenei first speech: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पिता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहले भाषण में अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की कसम खाते हुए अपराधियों की ‘किल लिस्ट’ तैयार होने का दावा किया है.

Mojtaba khamenei first speech: ईरान में एक बहुत बड़ा सियासी और धार्मिक बदलाव हुआ है भाई. पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया मजहबी लीडर चुन लिया गया है. अपने पिता के अंतिम संस्कार के ठीक बाद मोजतबा ने पहली बार पूरे देश के नाम एक बड़ा संदेश जारी किया है. इस भावुक और आक्रामक भाषण में उन्होंने साफ कर दिया है कि ईरान अपने नेता की मौत का बदला लेकर रहेगा. उन्होंने अमेरिका और इजरायल को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि यह बदला सिर्फ एक चुनावी नारा नहीं है, बल्कि मुल्क का सबसे जरूरी मिशन है. मोजतबा ने यह भी कहा कि चाहे वे खुद इस गद्दी पर रहें या न रहें, दुश्मनों से हिसाब बराबर किया जाएगा.
जनाजे में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने तोड़ दी दुश्मनों की कमर
अपने संदेश की शुरुआत में मोजतबा खामेनेई ने पिता के अंतिम संस्कार में आए करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ईरान और इराक के शहरों गांवों से लेकर तेहरान, कोम, नजफ़, कर्बला और मशहद तक जो जनसैलाब उमड़ा, वह वाकई हैरान करने वाला था. मोजतबा के मुताबिक, यह ऐतिहासिक भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता अपने नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है. इस एकता ने दुश्मनों की कमर तोड़कर रख दी है. आपको बता दें कि सुरक्षा कारणों की वजह से मोजतबा खुद इस जनाजे में शामिल नहीं हो पाए थे. वे खुद भी उसी अमेरिकी इजरायली हमले में जख्मी हो गए थे, जिसमें उनके पिता की जान चली गई थी.
कातिलों की पूरी लिस्ट तैयार है, अब उन्हें बिस्तर पर शांति की मौत नसीब नहीं होगी
मोजतबा ने अपने भाषण में दुश्मनों को बहुत सख्त लहजे में डराया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता और बाकी शहीदों के खून का बदला लेना पूरे ईरान की सबसे बड़ी मांग है. इसके लिए ईरान ने हमलावरों की एक पूरी लिस्ट तैयार कर ली है. इस लिस्ट में बड़े से लेकर छोटे स्तर के सभी अपराधियों के नाम शामिल हैं. मोजतबा ने साफ कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोग अब कभी भी चैन की नींद नहीं सो पाएंगे. वे बिस्तर पर शांति से मरने का सपना देखना छोड़ दें, क्योंकि उनका अंजाम बहुत बुरा होने वाला है. यहाँ तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी माना है कि ईरान की इस ‘किल लिस्ट’ में उनका नाम सबसे ऊपर चल रहा है.
पिता के दिखाए रास्ते पर ही चलेगा ईरान, मुश्किलों से नहीं डरेंगे
अपने दिवंगत पिता अली खामेनेई को याद करते हुए मोजतबा बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने नम आंखों और भारी मन से अपने पिता की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मोजतबा ने देश की जनता से वादा किया कि नया नेतृत्व उसी सीधे रास्ते पर मजबूती से चलेगा जो उनके पिता दिखाकर गए हैं. उन्होंने कहा कि इस राह में चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबतें या पाबंदियां क्यों न आ जाएं, ईरान का कोई भी नागरिक पीछे नहीं हटने वाला है. उन्होंने अली खामेनेई के साथ मारे गए बाकी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे सभी अब ईश्वर के घर में एक सम्मानित मेहमान की तरह हैं.
यह बदला हर हाल में पूरा होगा, दुनिया भर के लोग बनेंगे इस मिशन का हिस्सा
भाषण के आखिरी हिस्से में मोजतबा ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बदले का यह वादा किसी एक अधिकारी या उनके खुद के पद पर रहने तक सीमित नहीं है. यह ईरान की मिट्टी का संकल्प है जो हर हाल में पूरा होकर रहेगा. मोजतबा का दावा है कि बहुत जल्द ही दुनिया भर के आज़ाद और इंसाफ पसंद लोग ईरान के इस पवित्र मिशन का हिस्सा बनेंगे. याद दिला दें कि इसी साल 28 फरवरी 2026 को एक बड़े हमले में अली खामेनेई की मौत हुई थी, जिसके बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. अब 9 जुलाई को हुए अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा के इस बयान ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में जंग की चिंगारी और भड़क सकती है.
