who is monika yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद खूबसूरत और दिलचस्प खबर सुर्खियां बटोर रही है. यूपी के दो अलग-अलग जिलों की कमान संभालने वाले दो युवा जनप्रतिनिधि अब असल जिंदगी में भी हमसफर बन गए हैं. जानिए मोनिका यादव कौन हैं जो गौरव के साथ शादी के बंधन में बंध गई है.
शानदार राजनीतिक बैकग्राउंड
फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका सिंह (यादव) का बैकग्राउंड भी उतना ही शानदार है. वह एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं. मोनिका के दादा साल 1952 से लगातार विधायक और मंत्री रहे, वहीं उनके पिता नरेंद्र सिंह यादव सपा के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और 8 बार के विधायक रह चुके हैं.
कॉर्पोरेट में भी किया काम
इस भारी-भरकम विरासत को आगे बढ़ाने से पहले मोनिका एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में बतौर एचआर हेड (HR Head) काम कर रही थीं. बाद में उन्होंने कॉर्पोरेट लाइफ छोड़ दादा और पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं.
धर्मेंद्र से पहली शादी
मोनिका की पहली शादी धर्मेंद्र यादव से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और 2021 में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं.
दोनों का दूसरा विवाह
गौरव चौधरी भी अपनी जर्मन पत्नी को तलाक दे चुके हैं. गौरव पहले जर्मनी में बिजनेसमैन थे. गौरव चौधरी भी मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं. दोनों नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में सात फेरे लिए. शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.
कहां मिले गौरव और मोनिका
मोनिका और गौरव दोनों की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. कहते हैं कि सीएम योगी की मीटिंग में गौरव और मोनिका की मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. एक साल पहले दोनों की लवस्टोरी ने जोर पकड़ लिया. दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया. अब हिमाचल प्रदेश के रिजॉर्ट में हुई शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रिश्ते से बंध गए हैं.
ये भी पढ़ें: जन्मदिन की खुशियां बनी मातम: भाई अपने ही भाई की खुशियों को देख बौखलाया, चलाया ट्रैक्टर
