महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवक ने अपनी चचेरी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों के बीच में डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करने और पैसे निकालने को लेकर विवाद चल रहा था.

युवक ने की दादी की हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी चचेरी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक यह घटना डेबिट कार्ड के इस्तेमाल करने और पैसे निकालने को लेकर चल रहे विवाद के बाद हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं.
धारदार हथियार से किया हमला
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना नागपुर के पाचपावली थाना क्षेत्र की है. यहां एक युवक ने अपनी चचेरी दादी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जिसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने कुछ ही देर में मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना में मरने वाली महिला की पहचान इंदू चव्हाण के रूप में की गई है.
दोनों के बीच चल रहा था विवाद
मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला को शक था कि उसका पोता उनकी जानकारी के बिना ही उनका डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी राज बागड़े और मृतका इंदू चव्हाण के बीच में इसी बात को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन भी दोनों के बीच में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी.
गुस्से में रेत दिया गला
कहासुनी के दौरान विवाद काफी बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने महिला का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पाचपावली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस टीम ने लगभग आधे घंटें के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
