महाराष्ट्र के नासिक में एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में जाकर गिर गई. इस घटना में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.
नासिक में दर्दनाक हादसा
महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा हुआ है. नासिक से लगभग 40 किमी दूर मौजूद दिंडोरी तालुका के शावाजीनगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मारुति की एक्सएल कार कुएं में जाकर गिर गई, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है.
कार्यक्रम से वापस लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक दिंडोरी के शिवाजीनगर में वडजे क्लासेस की तरफ से वार्षिक समारोह का आयोजन कराया गया था. इस कार्यक्रम में इंदौरे गांव के सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े भी अपने परिवार के बच्चों को लेकर गए थे. कार्यक्रम के पूरा होने के बाद व्यक्ति अपनी कार से घर पर वापस लौट रहा था इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी.
मौके पर पहुंची बचाव की टीम
जिस दौरान कार कुएं में गिरी उस दौरान कुआं पानी से भरा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम भी पहुंच गई. टीम ने तुरंत ही मौके पर राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया. हालांकि इस दौरान कई रुकावटें भी आईं क्योंकि कुआं पानी से पूरी तरह से भरा हुआ था. जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया.
एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
इस घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार के अंदर व्यक्ति की पत्नी, बेटी, 2 भतीजी के साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम से वापस लौटते हुए कार अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर का कंट्रोल कार से खो गया, जिसके बाद कार सड़क किनारे मौजूद पानी से भरे हुए कुएं में जाकर गिर गई. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- आधी रात को कांपी धरती! दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके; क्या फिर आने वाला है कोई बड़ा खतरा?
