NEET-UG की परीक्षा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, केंद्र सरकार ने NEET-UG की परीक्षा के स्वरूप को बदलने का फैसला लिया है. संभावना जताई जा रही है कि अगले साल से परीक्षा को पेपर-पेन मोड के बजाए ऑनलाइन कंप्यूटर के द्वारा कराया जाएगा. इसे एक दिन में नहीं बल्कि 5,6 दिन की शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला लिया लिया जा सकता है.
क्या है इसका नया नियम
जानकारी के अनुसार, भारत के 500 शहरों में 1000 केंद्रों पर परीक्षाएं करवाई जाएगी. यह केंद्र ज्यादातर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और अन्य सरकारी संस्थान में बनाएं जाएंगे. हर दिन हर संस्थान को मिलाकर 5 लाख उम्मीदवारों को पेपर कराया जाएगा. इस तरीके से 5-6 दिनों में परीक्षा को करवाया जाएगा.
क्यों लिया गया है यह फैसला
हालांकि, केवल पेपर करवाने के तरीके पर ही नहीं बल्कि कई चीजों में सुधार किया जाएगा. संगठन की कार्यप्रणाली, इंफ्रास्ट्रक्चर और कई सारी चीजों में बदलाव किया जाएगा. हर एक हिस्से को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश की जाएगी. एनटीए इस पूरे बदलाव की जानकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही देगी. सुरक्षा व्यवस्था के पूरा होने के बाद में निगरानी व्यवस्था को भी ठीक किया जाएगा. केंद्र सरकार ने यह फैसला परीक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए बनाई गई डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की सिफारिश पर लिया है.
ये भी पढ़ें: अमित शाह-नितिन नबीन की बैठक ने बढ़ाई मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी?
