नेपाल केकाकरभिट्टा चेक पोस्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक भारतीय नागरिक को सोने और 20 हजार अमेरिकी डॉलर के साथ में पकड़ा गया है. गिरफ्तारी के दौरान भारतीय युवक के पास से 570 ग्राम के 6 सोने के बट्टे बरामद हुए है. बता दें कि भारतीय नागरिक की पहचान परम पाठक के रुप में की गई है. नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने बार्डर में जांच के दौरान में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
युवक को रखा 6 दिन की रिमांड में
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया हैं कि विदेशी मुद्रा और युवक के पास से मिला सोना कानूनी रुप से लाया जा रहा था या नहीं. नेपाल कस्टम विभाग द्वारा परम पाठक को 6 दिन की रिमांड पर रखा गया है.
हालांकि, परम पाठक के पिता का कहना हैं कि सभी सोना वैध रुप से भारत से खरीदा हुआ है और उसके बिल भी उनके पास मौजूद है.
परिवार का कहना हैं कि बरामद हुआ सोना उन्होंने भारत से खरीदा हुआ है. इसके अलावा परम पाठक की मानसिक स्थिति के खराब होने की बात भी की है. परम पाठक के पिता बहुत बड़े व्यवसायी है. उसकी कंपनी करोड़ों रुपये का कारोबार करती है. कंपनी का नाम परम एंटरप्राइजेज हैं, जो कि रेलवे के इंजीनियरिंग मटेरियल से जुड़ा हुआ काम करती है.
बता दें कि परम के पिता पुनीत फिलहाल मामले का समाधान करने में लगे हुए है. उन्होंने भारतीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई है. हालांकि, कानूनी जांच के बिना मामले में कुछ नहीं किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: गुलमर्ग में अटक गई सांसे! हवा में रुकी केबल कार; 300 पर्यटक बीच में फंसे
