नोएडा अथॉरिटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद कई बड़े बदलाव हुए हैं. इस मामले के बाद शासन से वर्तमान CEO लोकेश एम को पद से हटाकर अब IAS कृष्णा करुणेश को नोएडा अथॉरिटी का नया CEO नियुक्त किया गया है.
नोएडा अथॉरिटी के नए CEO बने IAS कृष्णा करुणेश
नोएडा में लगभग एक हफ्ते पहले हुए युवराज मेहता कांड के बाद नोएडा अथॉरिटी में बड़ा बदलाव हुआ है. इस मामले के बाद अब नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन CEO लोकेश एम को उनके पद से हटाया गया है. लोकेश एम को हटाकर 2011 बैच के IAS अधिकारी कृष्णा करुणेश को अब नोएडा अथॉरिटी का नया CEO बनाया गया है. इसके बाद कृष्णा करुणेश के ऊपर शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के साथ-साथ लोगों का भरोसा दोबारा से जीतने की जिम्मेदारी आ गई है.
नोएडा अथॉरिटी में पहले से थे ACEO पद पर तैनात
नोएडा अथॉरिटी के CEO नियुक्त होने से पहले कृष्णा करुणेश पहले से ही अथॉरिटी में अपर मुख्य कार्यपालक (ACEO) अधिकारी के पद पर तैनात थे. अब उन्हें नोएडा अथॉरिटी का नया CEO नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति लोकेश एम की जगह पर हुई है. नोएडा अथॉरिटी के नए CEO मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. IAS कृष्णा करुणेश को उत्तर प्रदेश कैडर का काफी अनुभवी अधिकारी माना जाता है.
MA के साथ LLB की डिग्री भी हासिल
IAS कृष्णा करुणेश को नोएडा अथॉरिटी का नया CEO बनाया गया है. वे 2011 बैच के तेज-तर्रार IAS अधिकारी हैं. उन्होंने MA करने के साथ में LLB की डिग्री भी हासिल कर रखी है. जिसके चलते कृष्णा करुणेश को प्रशासनिक कामों के साथ में कानून की बारीकियों की काफी अच्छी समझ है. नोएडा अथॉरिटी के CEO बनाए जाने से पहले वे कई जिलों में तैनात कहकर जिम्मेदारी को निभा चुके हैं.
कई जिलों की संभाली कमान
IAS कृष्णा करुणेश अपनी नई जिम्मेदारी से पहले गाजियाबाद में SDM और CDO के रूप में काम कर चुके हैं, इसी के साथ उन्होंने हापुड़ और बलरामपुर जैसे जिलों में भी जिलाधिकारी के रुप में जिम्मेदारी को काफी अच्छे से निभाया है. कृष्णा करुणेश ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर कुशीनगर में भी अपनी सेवाएं दी हैं. अब नोएडा के सैक्टर 150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद उन्हें नोएडा अथॉरिटी का नया CEO नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें- विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगा उत्तराखंड का विजन, CM धामी ने चिंतन शिविर में कही यह बात
