महाराष्ट्र सरकार ने बार-बार नियमों का उल्लंघन करने के कारण कई बाइक टैक्सी की सेवा देने वाली कंपनियों पर रोक लगा दी है. दरअसल, महाराष्ट्र की सरकार ने Ola, Uber और Rapido की बाइक सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. बार-बार नियमों का उल्लंघन और सरकार ने नियमों को ध्यान न देने के कारण ही यह अहम फैसला लिया गया है.
इलेक्ट्रिक की जगह पेट्रोल वाले वाहन का संचालन
बता दें कि महाराष्ट्र में इन कंपनियों को इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी चलाने की ही अनुमति दी गई थी. सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया था ताकि ईको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिल पाए. साथ ही वहां के बेटों के लिए रोजगार के अधिक अवसर को ध्यान में रखते हुए ई-बाइक टैक्सियों को चलाने का आदेश दिया गया था.
दस्तावेजों को नहीं जमा कराया
इसके बावजूद कंपनियों ने इलेक्ट्रिक बाइक की बजाए पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों के इस्तेमाल को जारी रखा. सरकार ने इन कंपनियों को सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा करने के लिए एक महीने का डेडलाइन दिया था. कंपनियों ने लेकिन डॉक्यूमेंट को जमा नहीं करवाया, जिसके बाद सरकार ने तीनों कंपनियों के लाइसेंस को रद्द कर दिया है. मिनिस्टर प्रताप सरनाइक ने हालांकि, कंपनियों को एक और महीने का डेडलाइन दिया है. साथ ही चेतावनी दी है. उन्होंने कहा हैं कि अगर समय पर सभी दस्तावेज जमा नहीं किए गए, तो इनके लाइसेंस को हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा. राज्य सरकार ने कंपनियों को साफ कहा हैं कि अगर भविष्य में कभी इजाजत दी जाएगी. तो केवल इलेक्ट्रिक बाइक को ही. सुरक्षा और पर्यावरण को हमेशा ध्यान में रखा जाएगा.
सख्त कार्रवाई
सरकार के नए फैसले के अनुसार पेट्रोल वाली बाइक चलती हुई मिली. तो ड्राइवर के साथ उसके मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही वाहन को सरकार द्वारा जब्त भी कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, लाठी से किया सिर पर हमला
