Delhi Liqour Policy Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने आज शराब घोटाला और अरविंद केजरीवाल वाले केस में सीबीआई को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने जांच में खामियों के लिए सीबीआई अधिकारी की जांच कराने के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर पर फिलहाल रोक लगा दी है
दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में CBI द्वारा दायर की गई उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें निचली अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने इस मामले में सभी 23 पक्षों को नोटिस जारी किया है. हाई कोर्ट ने निचली अदालत के डिस्चार्ज ऑर्डर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है
सभी आरोपियों से जवाब मांगा
हाई कोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों से जवाब मांगा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 16 मार्च को तय की गई है.
डिस्चार्ज ऑर्डर पर रोक लगाने से इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल निचली अदालत के डिस्चार्ज ऑर्डर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि, कोर्ट ने निचली अदालत के सीबीआई और उसके अधिकारियों के खिलाफ की गई तीखी टिप्पणियों पर रोक लगा दी है.
ये भी पढ़ें: हापुड़ के पिलखुवा में खुले नाले में अपने दो बच्चों सहित गहरे नाले में गिरा बाइक सवार… सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
